गोला: बड़हलगंज में निजी स्कूलों को प्रशस्त ऐप की जानकारी, बेहतर प्रबंधन और शैक्षणिक बदलाव पर जोर, यू डायस पूरा करने के निर्देश
Gola, Gorakhpur | Sep 28, 2026 बड़हलगंज। कस्बे के ब्लाक संसाधन केन्द्र के सभागार में निजी विद्यालयों के प्रबंधकों एवं शिक्षकों की बैठक में सोमवार को प्रशस्त एप के संबंध में जानकारी दी गई। बैठक में यू डायस पूर्ण करने के साथ साथ विद्यालयों में तकनीक के बढ़ते उपयोग और बदलते शैक्षणिक परिवेश के अनुरूप कार्यप्रणाली में बदलाव पर जोर दिया गया।