पाकरटांड: पाकरटांड के बेरीटोली में शिक्षक दिवस पर शुरू होने वाले हॉकी टूर्नामेंट के लिए आयोजन समिति की बैठक हुई
पाकरटांड के बेरीटोली गांव में रविवार की सुबह 8:00 बजे किसान क्लब की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बताया गया कि आगामी 5 सितंबर से हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा जिसमें सर्व समिति से अमजद खान को पुनः अध्यक्ष बनाया गया। बताया गया की मुख्य अतिथि के रूप में सिमडेगा विधायक एवं उनकी पत्नी जीप सदस्य जोसीमा खाखा शामिल होंगी।