कुशलगढ़: भाजपा की हैट्रिक या कांग्रेस की वापसी? 14 सितंबर को खुलेगा कुशलगढ़ का सियासी पिटारा
नगर पालिका चुनाव का मतदान संपन्न होने के बाद अब सभी की निगाहें 14 सितंबर को आने वाले परिणामों पर टिक गई हैं। 20 वार्डों वाली कुशलगढ़ नगर पालिका में भाजपा और कांग्रेस ने सभी 20 वार्डों में प्रत्याशी उतारे हैं। वहीं भारत आदिवासी पार्टी ने पांच वार्डों में तथा वार्ड 17, 19 और 20 में निर्दलीय प्रत्याशियों ने मुकाबले को रोचक बनाया है। मतदान के बाद भाजपा और