प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ पट्टी मार्ग पर हाई कोर्ट के आदेश के तहत पीडब्ल्यूडी की जमीन पर हुए निर्माण पर चला बुलडोजर
प्रतापगढ़ पट्टी मार्ग पर पीडब्ल्यूडी की जमीन पर अतिक्रमण करने की एक याचिका हाई कोर्ट इलाहाबाद की खंडपीठ में दायर किया गया था। याचिका करता लालमणि तिवारी ने 7 लोगों पर पीडब्ल्यूडी की जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया था। जिसमें कमला दुबे सदाशिव पांडे गंगा प्रसाद शिवाकांत पांडे सुधाकर दिवाकर गिरजा शंकर पांडे को हाई कोर्ट के आदेश पर नोटिस दी गई थी।