सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रशान्त राज द्वारा थाना कोतवाली नगर में नियुक्त विवेचकों का अर्दली रूम लिया गया-
➡️ अर्दली रूम के दौरान विवेचकों द्वारा संपादित की जा रही विवेचनाओं की समीक्षा की गई तथा लंबित विवेचनाओं के शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
➡️ विवेचकों को साक्ष्यों के संकलन, अभियोगों में प्रभावी विवेचना, समयबद्ध कार्रवाई एवं न्यायालय में अभियोजन को सुदृढ़ बनाए जाने के संबंध में निर्देशित किया गया।
➡️ सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा महिला एवं बाल अपराध, गंभीर अपराधों तथा लंबित प्रकरणों की विवेचनाओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने तथा विवेचना की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
➡️ साथ ही सभी विवेचकों को निर्धारित समयसीमा के भीतर विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए पीड़ितों को न्याय दिलाने हेतु संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।