बारां: कुंज विहार कॉलोनी में जहरीले पदार्थ के सेवन से एक व्यक्ति की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया
Baran, Baran | Apr 11, 2025 शहर की कुंज विहार कॉलोनी में अज्ञात कारणों के चलते एक व्यक्ति ने घर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, तबियत बिगड़ने पर परिजन इसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया ।अस्पताल चौकी के हेड कांस्टेबल कलुआ राम ने बताया कि बृजमोहन 50 वर्ष पुत्र हीरालाल ऐरवाल ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिसकी मौत हो गई।