मड़ावरा: कस्बा मड़ावरा में एक युवक ने अज्ञात कारणों से चलते पीपल के पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मड़ावरा कस्बे में रविवार को एक युवक का शव पीपल के पेड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। जानकारी के अनुसार जब सुबह 5 बजे शालाजी मंदिर पर प्रभातफेरी की मंडली पहुंची। तो युवक का शव पेड़ पर लटकता देख कर मुहल्ले में सनसनी फैल गई। लोगों द्वारा इसकी सूचना उक्त मृतक के परिजनों को दी गई। सूचना मिलने के साथ ही परिजनों में कोहराम मच गया।