कोडरमा: महेंद्र यादव बने राष्ट्रीय जनता दल कोडरमा के जिलाध्यक्ष, राजद निर्वाचन पदाधिकारी ने सौंपा प्रमाण पत्र
राष्ट्रीय जनता दल,कोडरमा के नए अध्यक्ष का मनोनयन कर लिया गया है।राष्ट्रीय जनता दल का जिलाध्यक्ष का चुनाव 5 जून से 11 जून तक निर्धारित था। 10 जून को कोडरमा के साहू भवन में जिलाध्यक्ष चुनाव को लेकर प्रखण्ड और नगर निकाय के अध्यक्षो से मंतव्य लिया गया था।