कोडरमा: अवैध बालू परिवहन रोकने पहुंचे अंचल अधिकारी के वाहन को बालू लोड ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, वाहन क्षतिग्रस्त
कोडरमा सदर के अंचलाधिकारी (सीओ) हलधर सेठी शुक्रवार को सड़क हादसे में बाल-बाल बचे। बालू लदे ट्रैक्टर ड्राइवर ने सामने से आती सीओ की गाड़ी देखी तो चलते ट्रैक्टर से कूदकर भाग निकला। इसी बीच ट्रैक्टर सीओ की गाड़ी से जा टकराया। हालांकि होमगार्ड जवान रवि कुमार ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रैक्टर को रोका और इंजन बंद किया।