कोडरमा: कोडरमा प्रीमियर क्रिकेट लीग में एम एस वॉरियर्स और एक्सीलेंट किंग्स इलेवन की जीत
कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे एस एन शर्मा मेमोरियल कोडरमा प्रीमियर लीग में शुक्रवार को झुमरी तिलैया स्थित सीएच हाई स्कूल मैदान में दो मैच खेले गये। पहला मैच एम एस वॉरियर्स बनाम लक्ष्मण लायंस के बीच खेला गया। बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्मण लायंस ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 198 रन बनाए।