कोडरमा: उपायुक्त के जनता दरबार में ज़बरन ज़मीन पर कब्ज़े समेत कई मामले आए, कार्रवाई के निर्देश
उपायुक्त ऋतुराज ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार के माध्यम से आमजनों से सीधे संवाद स्थापित किया और उनकी विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनता दरबार के दौरान फरियादियों ने कई व्यक्तिगत और सामाजिक समस्याएं सामने रखीं, जिनमें मुआवजा का भुगतान, भुमि नापी, जमीन पर कब्जा कर जबरन आवास बनाने, जमीन का ऑनलाइन करने के मामले आए।