जतारा: तहसील कार्यालय में जनसुनवाई: KYC के नाम पर वसूली पर कलेक्टर सख्त, राशन संचालक हटाने के निर्देश
मंगलवार को हुई जनसुनवाई में कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने करीब 40 शिकायतें सुनीं, जिनमें सबसे प्रमुख मामला राशन दुकान में KYC के नाम पर पैसे मांगने का सामने आया। वार्ड 6 की महिला व युवती की शिकायत पर कलेक्टर ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित राशन संचालक को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगा।