गावां: गावां बाजार में अतिक्रम हटाने को ले मापी हुआ शुरू
Gawan, Giridih | Jul 9, 2026 गावां बाजार में अतिक्रमण हटाने को ले गुरुवार को मापी शुरू हुआ। ब्लॉक मोड़ से लेकर हरिजन टोला मोड़ तक अमीन विनोद कुमार के द्वारा मापी किया गया। बताया गया मापी सीओ अभिषेक कुमार के निर्देश पर किया जा रहा है। गावां बाजार के मुख्य सड़कों पर हुए अतिक्रमण को मुक्त कराने के उद्देश्य से मापी की जा रही है।