मुज़फ्फरनगर: थाना छपार क्षेत्र के बसेड़ा में दबंगों ने मूकबधिर युवक के साथ की जबरदस्त मारपीट, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
थाना छपार क्षेत्र के गांव बसेड़ा का एक वीडियो लगातार शुक्रवार की शाम 6:00 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें घर के बाहर खड़े एक मुख बधिर युवक के साथ दबंगों के द्वारा जबरदस्त मारपीट की जा रही है जो कि वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई थी वही जैसे ही पूरे मामले की जानकारी लगी तो पुलिस मारपीट करने वाले दबंगो के खिलाफ कार्रवाई में जुटी