मुज़फ्फरनगर: 24 साल पुराने मामले में समाजवादी पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राहुल वर्मा को पुलिस ने किया गिरफ्तार
समाजवादी पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राहुल वर्मा को एक 24 साल पुराने मामले में कोर्ट में पेश किया गया, लेकिन इससे पहले उनकी पूरी रात शहर कोतवाली की हवालात में गुजरी।उनके खिलाफ एक गंभीर मामला लंबित था, जिसमें बलवा, हंगामा और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप थे।राहुल वर्मा पर ये आरोप 2001 में शहर कोतवाली में दर्ज किए गए थे। जो कि फरार चल रहे थे