मुज़फ्फरनगर: डीएम ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ प्रचार वाहन को झंडी दिखाकर किया रवाना, छात्राओं के साथ मिलकर किया पौधारोपण
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम कार्यालय परिसर में डीएम के साथ मिलकर पौधारोपण किया। इस दौरान मिशन शक्ति अभियान के तहत बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओ के प्रचार प्रसार हेतु प्रचार वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वयं डीएम उमेश मिश्रा व पूर्व विधायक अशोक कंसल छात्राओं का उत्साह बढ़ाने के लिए उनके बीच पहुचे।