मुज़फ्फरनगर: जिला अस्पताल में बेजुबानों को थर्ड डिग्री, आवारा डॉग और पालतू कुत्तों को सरियों से पीटा, जमकर हुआ हंगामा
शुक्रवार को सरकार के इंसानी अस्पताल में बेजुबानों पर जमकर कहर टूटा। एंबूलेंस में बंद करके पालतू समेत आवारा कुत्तों को बेवजह थर्ड डिग्री टॉर्चर किया गया। फॉर्मेसिस्ट के इशारे पर एंबूलेंस के तीन चालकों ने सरिए से कुत्तों पर जमकर कहर बरपाया। आलम ये रहा कि बेजुबान खूब चिल्लाए, लेकिन उनको तरस नहीं आया। इस इंसानी हमले में कई कुत्तें बुरी तरह से जख्मी हो गए।