शिवपुरी नगर: नीलगर चौराहे पर शराब दुकान हटाने को लेकर विवाद, मालिक ने धरना स्थल पर कुर्सियां फेंकी
शहर के नीलगर चौराहे पर स्थित शराब दुकान को लेकर विवाद बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का धरना दूसरे दिन भी जारी है। शनिवार की दोपहर साढ़े 12 बजे धरना स्थल पर शराब दुकान मालिक ने पहुंचकर कुर्सियां फेंक दीं और टेंट उखाड़ दिया। इसके बाद लोगों को तेज धूप में सड़क पर धरना देना पड़ा। वही वॉर्ड पार्षद ने इसकी शिकायत देहात थाने में दर्ज कराई है।