शिवपुरी नगर: अमर शहीद तात्या टोपे के बलिदान दिवस पर तात्या टोपे पार्क में दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित
राष्ट्रवीर अमर शहीद तात्या टोपे के बलिदान दिवस के अवसर पर जिले में दो दिवसीय शहीद मेले का आयोजन तात्या टोपे पार्क में किया जा रहा है। कल शहीद मेले का शुभारंभ हुआ। जिसमें सुबह सभा का आयोजन हुआ। जबकि शाम के समय देशभक्ति गीतों की शाम सजी। भोपाल से आए कलाकारों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। गायिका सुहासिनी जोशी और उनके समूह ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए।