इटाढ़ी: कवल पोखर लूटकांड का खुलासा: बक्सर पुलिस ने बाइक लूटने वाले 2 अपराधियों को पिस्टल के साथ किया गिरफ्तार
Itarhi, Buxar | May 27, 2026 इटाढ़ी थाना क्षेत्र के कवल पोखर के समीप हुए चर्चित लूटकांड का बक्सर पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार करने के साथ ही 2 विधि-विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया है। साथ ही लूटा गया वीडियोकैमरा, मोबाइल, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा 1 देशी पिस्टल बरामद किया गया है।