सोरांव: मऊआइमा थाना क्षेत्र के मोहम्मद पुर सराय अली गांव के समीप शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कोई नुकसान नहीं हुआ
मऊआइमा थाना क्षेत्र के मोहम्मद पुर सराय अली गांव समीप बिजली के शॉर्ट सर्किट से भयंकर आग लग गई। आग की लपटों को देख आस पास के लोगों की भीड़ इक्कठा हो गई। हालांकि स्थानीय लोगों द्वारा शॉर्ट सर्किट की जानकारी विभाग को देते हुए बिजली कटवाई गई। गुरुवार की देर रात ब्लाक चौराहा समीप स्थित सेंट्रल हॉस्पिटल के बगल शॉर्ट सर्किट से आग लगने का मामला प्रकाश में आया है।