तिजारा: भिवाड़ी में श्रीराजपूत महा सभा ने धूमधाम से मनाया विजया दशमी पर्व
Tijara, Alwar | Oct 20, 2026 श्री राजपूत महासभा भिवाड़ी ने विजयादशमी के पावन अवसर पर मंगलवार सुबह करीब 11:00 शस्त्र पूजन एवं हवन के साथ बड़ी धूमधाम से पर्व मनाया। इस अवसर पर सभी उपस्थित जनों ने एक दूसरे से गले मिलकर बधाई का आदान-प्रदान किया और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। सभा के सदस्यों ने कहा कि हमें श्री राम और महाराणा प्रताप के पदचिन्हों पर चलते हुए बुराई को छोड़ना चाहिए।