धरहरा: पैसरा में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के मंसूबों पर किया प्रहार, कठौतिया पहाड़ के जंगल से हथियारों का जखीरा बरामद
धरहरा प्रखंड अंतर्गत नक्सल प्रभावित पैसरा क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए बड़ी कार्रवाई की है। सीआरपीएफ की 215वीं बटालियन और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के कठौतिया पहाड़ के जंगल से हथियारों और कारतूसों का जखीरा बरामद किया है। बरामद हथियारों को पत्थरों के बीच प्लास्टिक की बोरी में छिपाकर रखा गया था