एनडीपीएस कोर्ट सिरोही ने मादक पदार्थ तस्करी के एक बड़े मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए आरोपी को 15 वर्ष के कठोर कारावास और 2 लाख रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। अदालत ने मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए सख्त सजा सुनाई। प्रकरण के अनुसार, पालड़ी एम थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग 36 कट्टों में भरे करीब 640 किलोग्राम डोडा-पोस्त के साथ आरोपी