नागौद: इटमां के फार्महाउस में चार बदमाशों ने तोड़े पाँच ताले, चोरी CCTV में कैद
Nagod, Satna | Nov 16, 2026 सतना। जिले के नागौद थाना क्षेत्र अंतर्गत इटमा गांव में चोरी की वारदात सामने आई है। यहां 14 नवंबर की रात चार बदमाशों ने एक रिटायर्ड प्रिंसिपल के फार्महाउस को निशाना बनाया। चार पहिया वाहन से पहुंचे बदमाशों ने फार्महाउस में प्रवेश करने के लिए एक के बाद एक पांच ताले तोड़ दिए और अंदर घुस गए।