करपी इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय के प्रांगण में बिहार राज्य निर्माण कामगार यूनियन का जिला सम्मेलन रविवार को शाम 4:00 बजे संपन्न हो गया। शहीद बेदी पर माल्यार्पण एवं झंडो तोलन के बाद सम्मेलन की शुरुआत की गई। सबसे पहले विभिन्न कारणों से शहीद हुए कामगारों की याद में शोक सभा का आयोजन किया गया।