हरिद्वार: चेक बाउंस के मामले में फरार चल रहे भोलागिरी रोड निवासी वारंटी के घर नगर कोतवाली पुलिस ने की मुनादी
नगर कोतवाली ने लगातार जारी वारंट के बाद भी फरार चल रहे चेक बाउंस के घर पर मुनादी कर नोटिस चस्पा कर दिया। घटना भोलागिरी रोड की है। चेक बाउंस के मामले में वारंटी किशन फरार चल रहा था, ऐसे में सीआरपीसी 82 के तहत वारंटी के मकान पर ढोल नगाड़े के साथ पुलिस ने मुनादी कर नोटिस चस्पा की कार्रवाई की और जल्द से जल्द कोर्ट में पेश होने की हिदायत दी।