हरिद्वार: हरकीपौड़ी पहुंचे नवनियुक्त जिलाधिकारी कमेंद्र सिंह ने गंगा पूजन कर की शुरुआत
नवनियुक्त जिलाधिकारी कमेंद्र सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद सबसे पहले हरकीपौड़ी पहुंच कर गंगा पूजन किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जिलाधिकारी ने मां गंगा का पूजन कर सुखद कार्यकाल की कामना की। इस मौके पर जिलाधिकारी ने हरिद्वार की अधिष्ठात्री देवी मां माया देवी के भी दर्शन किए। उन्होंने कहा कि ईश्वर के आशीर्वाद से वे जनता की सेवा में जुटने जा रहे हैं।