हरिद्वार: तेज रफ्तार ट्रक के नीचे आया बाईक सवार सकुशल बचा, बाईक हुई चकनाचूर, सिडकुल के डेंसो चौक की घटना
कहावत है जाको राखे साइयां.. मार सके ना कोय.. सिडकुल के डेंसो चौक पर शुक्रवार को बड़ा हादसा होते होते बच गया। यहां तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में सड़क पार कर रहा एक बाईक सवार आ गया। गनीमत रही कि ट्रक के नीचे आई बाईक पूरी तरह से चकनाचूर हो गई लेकिन बाईक सवार पूरी तरह सकुशल बच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक चालक के पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है।