हरिद्वार: जगजीतपुर स्थित पायलट बाबा आश्रम में श्रद्धांजलि सभा, बड़े साधु संतो ने ब्रह्मलीन पायलट बाबा को दी श्रद्धांजलि
जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर पायलट बाबा के ब्रह्मलीन होने के बाद आज बड़ी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। हरिद्वार के जगजीतपुर स्थित पायलट बाबा आश्रम में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी और जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री हरि गिरि महाराज समेत तमाम साधु संतों ने पायलट बाबा को श्रद्धांजलि अर्पित की। संतो ने उनके पद चिन्हों पर चलने का प्रण लिया।