हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने अहबाबनगर से गिरफ्तार किया सट्टेबाज, 8000 रुपए की नकदी और सट्टा पर्चियां बरामद
हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने आज अहबाबनगर से एक सट्टेबाज को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम सकीम है जो अहबाबनगर का निवासी है जिसके कब्जे से आठ हजार की नकदी और कई सट्टा पर्चियां भी बरामद की है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने कहा कि आरोपी सट्टे की खाईबाड़ी कर रहा था, संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया और न्यायालय में पेश कर दिया गया है।