हरिद्वार: खुले में शराब पी रहे 45 पियक्कड़ों को ज्वालापुर पुलिस ने लिया हिरासत में, पुलिस एक्ट के तहत वसूला गया चालान
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने खुलेआम सार्वजनिक स्थलों पर शराब पी रहे 45 पियक्कड़ों को सबक सिखाते हुए हिरासत में लिया। पुलिस एक्ट की धारा 81 के तहत पुलिस ने सभी का चालान करते हुए कुल 12 हजार 250 रुपए वसूले हैं। रेलवे रोड, ट्रक यूनियन और आस पास के क्षेत्रों में पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।