चौरीचौरा: नौवीं की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, मामला दर्ज
चौरी चौरा थाना क्षेत्र एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मेरी पुत्री कक्षा नौवीं की छात्रा है अपनी मां से दूसरे घर पर अपने दादा दादी के पास जाने की बात कहकर निकली लेकिन वहां पहुंची भी नहीं और वापस घर भी नहीं आई काफी खोजबीन किया लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया है। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।