सुजानगढ़: सुजानगढ़ में जय निवास पर हुई कांग्रेस की बैठक, टिकट को लेकर रायशुमारी, सर्वे के आधार पर तय होंगे प्रत्याशी
सुजानगढ़। पंचायतीराज चुनाव के तीसरे और चौथे चरण की तैयारियों को लेकर जय निवास पर कांग्रेस की बैठक आयोजित हुई। सुजानगढ़ में चौथे चरण में चुनाव होंगे। बैठक में टिकट वितरण को लेकर रायशुमारी की गई तथा विभिन्न गांवों से पहुंचे कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से संभावित प्रत्याशियों के संबंध में फीडबैक लिया गया।