तोकापाल: जनता कांग्रेस जे के संभागीय अध्यक्ष नवनीत चांद ने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में अनियमितता का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की
Tokapal, Bastar | May 22, 2026 नवनीत चांद ने कहा कि डिमरापाल स्थित PPP मॉडल पर संचालित सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में सामने आ रही गंभीर अनियमितताएं बेहद चिंताजनक हैं। करोड़ों की सरकारी संपत्ति और आधुनिक संसाधनों के बावजूद यदि गरीब, आदिवासी और ग्रामीण मरीजों को बेहतर इलाज नहीं मिल रहा, तो यह व्यवस्था पर बड़ा सवाल है।