बैतूल। जिले के चिचोली थाना क्षेत्र के पाटाखेड़ा गांव में शराब की लत छुड़ाने के नाम पर पिलाई गई कथित जड़ी-बूटी का रस जानलेवा साबित हुआ। इस मामले में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि पांच गंभीर मरीजों को बैतूल जिला अस्पताल से भोपाल एम्स रेफर किया गया है।