बांसगांव: चोरी की एक एक्टिवा स्कूटी के साथ गोरखनाथ थाना क्षेत्र के रसूलपुर निवासी अभियुक्त को गगहा पुलिस ने किया गिरफ्तार
बीते 24 जनवरी 2024 को गोला थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया था कि रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा उनके मकान का ताला तोड़कर उनकी एक्टीवा 4G स्कूटी चोरी कर ली गई है। प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया था और अज्ञात चोर की तलाश में जुट गई थी। पुलिस ने गोरखनाथ थाना क्षेत्र के रसूलपुर के निवासी मो साबीर को गिरफ्तार कर लिया।