इंतजार हुआ खत्म… मोकामा के नए रेल ब्रिज पर दौड़ने लगीं ट्रेनें!
स्पीड ट्रायल के बाद मोकामा में राजेंद्र सेतु के समानांतर बने नए रेल ब्रिज पर ट्रेन परिचालन शुरू हो गया है। वर्ष 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पुल का शिलान्यास किया था और 2018 से जारी निर्माण कार्य अब पूरा हो चुका है।
पिलर निर्माण से लेकर स्टील गर्डर लगाने, पटरी बिछाने और पुल तैयार होने तक—इस निर्माण यात्रा का हर महत्वपूर्ण चरण आपने Way4U के वीडियो में देखा है। वर्षों से कैमरे में संजोया यह सफर अब पुल पर दौड़ती ट्रेनों के साथ एक नई मंजिल तक पहुँच गया है।
जल्द ही फाइनल ट्रायल रन और ट्रेन परिचालन की तस्वीरों के साथ पूरा वीडियो आपके लिए लेकर आएंगे। फिलहाल, देखिए नए मोकामा रेल ब्रिज की ये तस्वीरें!
Bihar, India | Oct 5, 2026