डुमरा: जिला अधिवक्ता संघ के अस्थाई भवन में अचानक लगी आग, अलमारी में रखे कई महत्वपूर्ण कागज जलकर हुए राख
जिला अधिवक्ता संघ के अस्थाई भवन में अचानक आग लग गई जिसके कारण अलमारी में रखे कई महत्वपूर्ण कागजात जलकर पूरी तरह से राख हो गये। घटना की सूचना मिलने के बाद डुमरा थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। भाजपा नेता डॉक्टर शत्रुघ्न यादव मौके पर पहुंचे।