डुमरा: पुनौरा थाने की पुलिस ने मारपीट के मामले में 10 वर्षों से फरार चल रहे तीन आरोपी को रंजीतपुर गांव से किया गिरफ्तार।
पुनौरा थाने की पुलिस ने रंजीतपुर गांव में छापेमारी कर मारपीट के मामले में 10 वर्षों से फरार चल रहे हैं तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रंजीतपुर गांव निवासी रंजीत प्रसाद, नंदलाल महतो एवं नागेश्वर महतो के रूप में की गई है। पुनौरा थाने की पुलिस ने तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।