मानपुर: पनपथा गांव में रास्ते पर बजरी डालने को लेकर बवाल, फरियादी पहुंचा इंदवार थाना
Manpur, Umaria | Sep 8, 2026 ग्राम पनपथा मे आम रास्ते पर पंचायत द्वारा बजरी डलवाने को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। पनपथा निवासी संग्राम सिंह ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया कि पंचायत द्वारा खसरा नं.159 तक बजरी डलवाई जा रही थी,तभी पड़ोसी व्यक्ति द्वारा लाठी-डंडा लेकर मौके पर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए उसे तथा उसकी मां को जान से मारने की धमकी दी।