किशनगढ़ बास: राजस्व विभाग के अधिकारियों की मासिक बैठक आयोजित, नगर निकाय चुनाव को लेकर दिए गए निर्देश
Kishangarhbas, Alwar | Aug 21, 2026
जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे जिला सचिवालय खैरतल तिजारा में राजस्व विभाग के अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राजस्व विभाग से संबंधित विभिन्न मामलों की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों का समयबद्ध एवं उचित निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही नगर निकाय चुनाव को लेकर भी निर्देशित किया गया।