बलरामपुर: परसपुर गांव के पास अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, चालक समेत 6 लोग घायल, एक की गंभीर हालत में लखनऊ किया गया रिफर
हरैया सतघरवा थाना क्षेत्र के तुलसीपुर मार्ग पर परसपुर गांव के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार चालक समेत छह लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।