बलरामपुर: परिवार परामर्श केंद्र बलरामपुर में 3 पारिवारिक विवादों का सफल निस्तारण हुआ
पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को पारिवारिक विवाद संबंधी पत्रावलियों पर बैठक आयोजित की गई।परिवार परामर्श केंद्र की बैठक में विचारार्थ प्रस्तुत मामलों में सक्रिय मध्यस्थता से पति-पत्नी एवं परिजनों के मध्य आपसी सुलह एवं समझौता कराकर 03 पारिवारिक विवादों का हुआ सफल निस्तारण किया गया। दोनों पक्षों ने आपसी मतभेद समाप्त किया।