बलरामपुर: घुघुलपुर के पास तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो चचेरे भाइयों की हुई दर्दनाक मौत, पुलिस जांच में जुटी
राष्ट्रीय राजमार्ग बलरामपुर-बहराइच के देहात क्षेत्र में घुघुलपुर गांव के पास शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे नगर क्षेत्र के ग्राम भीखमपुर निवासी शादाब (25)और एहतेशाम (20) की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, दोनों चचेरे भाई शनिवार को श्रावस्ती के बौद्ध तीर्थ स्थल घूमने गए थे।