प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत देश को प्लास्टिक प्रदूषण से मुक्त करने की दिशा में रविवार 10 बजे जनपद में एक व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन द्वारा भगवतीगंज चौराहा पर स्वयं साफ-सफाई कर आमजन को स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त समाज का सशक्त संदेश दिया गया।अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने भी परिसरों में सफाई की।