गौतम बुद्ध नगर: नॉलेज पार्क क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में थार गाड़ी में मिला 20 वर्षीय छात्र का शव, पुलिस घटना की जांच में जुटी
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब थार गाड़ी के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में 20 वर्षीय छात्र का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घटना की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान मूल रूप से 20 वर्षीय हर्ष शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की जा रही है।