ग्रेटर नोएडा में जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर में आज कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज भाटी बोडाकी की अध्यक्षता और सचिव शोभाराम चन्दीला के संचालन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डी-ब्लॉक चेंबर रिनोवेशन में दानदाताओं के शिलापट्ट का अनावरण किया गया।
इस अवसर पर एमएलसी शिक्षक श्रीचंद शर्मा का फूल-मालाओं और गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया।
इसके साथ ही जनपद न्यायाधीश अतुल श्रीवास्तव और अपर जिला जज सुनील कुमार ने बार सभागार के प्रथम तल पर नवनिर्मित शौचालय के सौंदर्यीकरण का लोकार्पण किया।
कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, वरिष्ठ अधिवक्ता और सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे।