*लखपति दीदी से सशक्त महिला, सशक्त खगड़िया ✨*
जिलाधिकारी, खगड़िया श्री विक्रम विरकर की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय लखपति दीदी संचालन समिति तथा जिला स्तरीय जेंडर सह पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय -
✅ लखपति दीदी योजना के तहत बैंक व अन्य स्तरों पर लंबित आवेदनों का *10 से 15 दिनों में* निष्पादन
✅ सतत जीविकोपार्जन योजना में पशु शेड निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू कराने का निर्देश
✅ सभी प्रखंडों में *जेंडर फोरम* का गठन शीघ्र पूरा करने का निर्देश - अभी 4 प्रखंडों में गठन हो चुका है
✅ पंचायत स्तर पर भी जेंडर फोरम गठन के लिए सभी मुखिया को पत्र निर्गत करने का निर्देश
✅ डिजिटल फ्रॉड की शिकायत पर साइबर थाना में आवेदन देकर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन
जिला प्रशासन का लक्ष्य है - *हर महिला को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें हर स्तर पर सुरक्षा व सहयोग देना।*
#Khagaria #Jeevika #LakhpatiDidi #WomenEmpowerment #GenderForum Bihar
Soochna Jansampark
JEEVIKA Bihar
11 views | Khagaria, Bihar | Nov 26, 2026