बिंदकी: बरदरा के दलित व्यक्ति के साथ खेत से ट्रैक्टर निकालने के विवाद में मारपीट, दो भाइयों पर एससी-एसटी का मुकदमा दर्ज
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के बरदरा गांव निवासी विकास पासवान पुत्र ननका पासवान ने बुधवार तथा गुरुवार की मध्य रात करीब 12:00 बजे बिंदकी कोतवाली में दो सगे भाइयों के खिलाफ मारपीट करने जान से मारने की धमकी देने तथा एससी एसटी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जाफरगंज थाना क्षेत्र के कटरा निवासी कप्तान एवं उसके भाई अमर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।